शराब दुकान का सुपरवाइजर पैसे लेकर फरार, गुस्साए आबकारी अधिकारी ने कर दी स्टाफ की पिटाई
रायपुर
राजधानी के राजेंद्र नगर शराब दुकान का सुपरवाइजर 20 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। इस मामले में सुपरवाइजर के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बजाए आबकारी सहायक जिला अधिकारी ने स्टाफ की बेदम पिटाई कर दी। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर शराब दुकान का सुपरवाइजर विपुल तिवारी 20 लाख लेकर फरार हो गया। वहीं अब इसकी खबर लेने आए आबकारी सहायक जिला अधिकारी अजय कुमार पांडे ने काम करने वाले स्टाफ की पिटाई कर दी। पीड़ित स्टाफ ने बताया कि फरार सुपरवाइजर विपुल तिवारी का पता पूछने के नाम पर उसके साथ मारपीट की गई। जबरदस्ती आरोपी बनाने की कोशिश की गई। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पाठको की राय